घरघोड़ा में कोयले से भरी 5 ट्रेलर पकड़ी गईं: लंबे समय से चल रहे तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा?? पुलिस जांच जारी

 

 

जाने क्या कहते है SDOP सिद्धार्थ तिवारी 

घरघोड़ा क्षेत्र में लंबे समय से चल रही कोयला तस्करी के खेल चल रहा है। बीती रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के कोयले से भरी 5 ट्रेलर को पकड़ा है। सभी ट्रेलर संदिग्ध परिस्थितियों में बिना वैध दस्तावेज कोयला परिवहन करते पाए गए।

घटना के बाद SDOP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। उनके अनुसार :

“वाहनों को जब्त कर लिया गया है, दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अवैध परिवहन के संबंध में जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस अब ट्रेलरों के मालिक, कोयले के स्रोत, सप्लायर और संभावित तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय कोयला तस्करों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।

फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है और जांच जारी है।