घरघोड़ा नवापारा से दो बाइक ले उड़े चोर….देखे एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज

 

कुछ ही दिनों में एक ही व्यापारी के दुकान से नगद तो गोदाम से दो बाइक चोरी…. दोनों घटना सीसीटीवी में कैद…. देखे वीडियो 

 

भेंड्रा दुकान के बाहर की वीडियो 

भेंड्रा दुकान के अंदर की वीडियो 

घरघोड़ा के भेंड्रा की हार्डवेयर दुकान में छत के रास्ते घुसकर बदमाशों ने गल्ला तोड़ा और 80 हजार रुपए नकद ले गए। व्यवसायी आकाश गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गुप्ता हार्डवेयर दुकान और घर एक साथ है। व्यवसायी रात को दुकान बंद करके घर गए । दूसरे दिन सुबह 6 बजे आकाश के पिता दुकान खोलने गए तो लॉकर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने परिजन को सूचना दी। चोर छत के रास्ते अंदर घुसा था। वारदात के एक दिन बाद घरघोड़ा जाकर आकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई। 

नवापारा तमनार रोड गोदाम के बाहर बाइक चोरी का फुटेज 

नवापारा तमनार रोड गोदाम के बाहर बाइक चोरी का दूसरा फुटेज 

वही बीते गुरुवार की रात घरघोड़ा नवापारा व्यापारी विकास गुप्ता के गोदाम के बाहर से दो मोटरसाइकिल प्लेटिना CG10AF 3962 और ग्लैमर CG04LX1787 चोर चुरा ले गए… घटना CCTV मैं कैद हो गई…. देखे वीडियो 

नवापारा तमनार रोड गोदाम के बाहर बाइक चोरी का तीसरा फुटेज 

लगातार चोरी की घटनाओं से एक बात तो स्पष्ट है चोरों के मन में घरघोड़ा पुलिस के प्रति रति भर भी खौफ नहीं है… अब देखने वाली बात होगी सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी पुलिस चोरों तक पहुंच पाती है या नहीं???