घरघोड़ा मे ओवर स्पीड माजदा ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर:पत्नी की मौत, पती हुआ घायल, राशन का सामान लेकर घर लौट रहे थे दंपति

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में माजदा वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति घायल हो गया। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बनई में रहने वाला कार्तिकेश्वर अगरिया 39 साल मजूदरी का काम करता है।

विज्ञापन

शुक्रवार को कार्तिकेश्वर अपनी पत्नी निद्रावती अगरिया के साथ रुपये निकालने के लिए सेंट्रल बैंक घरघोड़ा गया था।पत्नी के खाते से रुपये नहीं निकलने पर कार्तिकेश्वर अपने पास रखे रुपये से राशन समान खरीदा। इसके बाद कार्तिकेश्वर अपनी पत्नी को स्कूटी पर पीछे बैठाकर वापस घर लौट रहा था।जब पति-पत्नी शाम तकरीबन पौने 5 बजे ग्राम रेंगालबहरी व बरकसपाली के बीच गायत्री मंदिर के आगे मेन रोड पर पहुंचे थे,तभी पीछे से आ रही लाल रंग की माजदा वाहन क्रमांक सीजी 13 एजे 8266 के ड्राइवर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दिया।

विज्ञापन

मास्दा वाहन से पैर कुचल गया

इससे दोनों नीचे गिर गए, तो माजदा वाहन के पहिए से निद्रावती के पैर को कुचल दिया। इससे काफी खून निकला और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

जहां पुलिस तत्काल घायलों को घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया।जहां प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने निद्रावती को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर ड्राइवर वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन