घरघोड़ा:फेसबुक मे SDM पर अमर्यादित टिप्पणी करना पड़ा भारी,बीजेपी नेता अजीत गुप्ता 151 में रिमांड पर

 

25 अक्टूबर।घरघोड़ा में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी ने एक बार फिर प्रशासन और राजनीति के टकराव को सुर्खियों में ला दिया है। स्थानीय बीजेपी नेता अजीत गुप्ता, जो रायकेरा निवासी हैं और लंबे समय से NTPC परियोजना के विरोध के लिए चर्चा में रहते हैं को शुक्रवार देर रात पुलिस ने हिरासत में लेकर धारा 151 CrPC के तहत रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, अजीत गुप्ता ने अपने फेसबुक अकाउंट से घरघोड़ा SDM दुर्गा प्रसाद अधिकारी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। यह पोस्ट प्रशासनिक गरिमा के विपरीत मानी गई, जिसके बाद पुलिस ने SDM कार्यालय के निर्देश पर कार्रवाई की। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे घरघोड़ा पुलिस टीम ने गुप्ता को SDM कार्यालय प्रस्तुत किया, जहाँ मुलाइजा (medical checkup) के बाद उन्हें शांति भंग की आशंका के आधार 3-4 दिन पुराने मामले  मे CrPC की धारा 151 में रिमांड पर भेजा गया।प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकारी अधिकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर सख्त रुख अपनाया गया है। अधिकारी वर्ग का कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं कि कोई व्यक्ति मर्यादा या कानून की सीमाओं को पार करे।

दूसरी ओर, बीजेपी नेता अजीत गुप्ता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें द्वेषवश फंसाया गया है। उनका कहना है कि वे सिर्फ NTPC से जुड़ी जनसमस्याओं को उठाते हैं और SDM ने अपनी ताकत का दुरुपयोग किया है।वहीं प्रशासनिक अमले का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप है और यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक था। 

राज्य में इस समय बीजेपी की सरकार है और रायगढ़ जिलाध्यक्ष घरघोड़ा से आते है अब यह मामला स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक गरिमा बनाम राजनीतिक अभिव्यक्ति की सीमा को लेकर चर्चा में है। फिलहाल गुप्ता को न्यायिक प्रक्रिया के तहत SDM के समक्ष पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है