शहर के चक्रधर नगर क्षेत्र और कलेक्ट्रेट के पास स्थित आंबेडकर प्रतिमा के चेहरे पर कालिख या मिट्टी जैसे चीज लगाकर प्रतिमा को विद्रूप अर्ने का प्रयास किया गया है। जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला यहां लोगों की आवाजाही शुरू हो गई।
सुबह सबसे पहले सोशल मीडिया में यह बात आई जिसके बाद लोग आंबेडकर प्रतिमा के से पहुंचने लगे । वहां पर प्रतिम के चेहरे को देखने के बाद लोगों ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता अनिल अग्रवाल सहित कई अंबेडकरवादी संगठन के लोग भी वहां पहुंचे हैं साथ ही चक्रधरनगर थाने के थाना प्रभारी वहां मौजूद हैं ।





