घरघोड़ा:लालच देकर हेडमास्टर से ठगी, परिचित ने बैंकों से निकलवाया लाखों का लोन

लोन के नाम पर हेडमास्टर से 20 लाख 76 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जहां परिचित व्यक्ति के द्वारा ही हेडमास्टर के नाम पर अलग-अलग बैंकों से लोन निकलवाकर धोखाधड़ी की गई है, लोन की किस्तें नहीं चुकाए जाने से परेशान पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है, जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का नाम लोकनाथ रात्रे ( 41 ) नाम है । जो ग्राम बाम्हनपाली का रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि ह घरघोड़ा ब्लॉक के ग्रामपानीखेत स्थित प्राथमिक शाला कन्या आश्रम में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। मई 2024 में उनके परिचित सपिया निवासी विद्याचरण गोरे ने उसे अपने मामा गिरीश कुमार जोल्हे से मिलवाया।गिरीश जोल्हे ने लोन संबंधी काम कराने की बात कहते हुए आश्वासन दिया कि वह लोकनाथ के नाम पर लोन निकलवाएगा और सभी किस्तें खुद भरेगा।

लोन का हिस्सा देने का लालच

गिरीश जोल्हे ने इस कार्य के बदले लोन राशि का 35 प्रतिशत हिस्सा देने का लालच दिया। भरोसा कर लोकनाथ ने अपना पैन कार्ड, छह माह की ऑनलाइन पे-स्लिप सहित जरूरी दस्तावेज गिरीश को दे दिए। इसके बाद अलग-अलग बैंकों के लोन फॉर्म पर उससे हस्ताक्षर कराए गए। लोकनाथ के अनुसार, उनके नाम पर चोला मंडलम शाखा रायगढ़ से 6 लाख 40 हजार, आईसीआईसीआई बैंक रायगढ़ से 4 लाख, एक्सिस बैंक रायगढ़ से 6 लाख 65 हजार और भारतीय स्टेट बैंक कोड़ातराई शाखा से 10 लाख 20 हजार रुपए, इस तरह कुल 27 लाख 25 हजार रुपए का लोन स्वीकृत कराया गया।