रायगढ़: MSTC पोर्टल में तकनीकी खराबी से तीन रेत घाटों की नीलामी टली, अब सोमवार को होगी प्रक्रिया

 

 

 

बरभौना और बायासी घाट की नीलामी संपन्न,कंचनपुर, लेबड़ा और पूसल्दा बाकि..

रायगढ़। जिला प्रशासन (खनिज शाखा) द्वारा रेत घाटों की ई-नीलामी प्रक्रिया के तहत पहले चरण में जिले के पांच घाटों- बरभौना, बायासी, कंचनपुर, लेबड़ा और पूसल्दा का नीलामी करना चयन किया गया था। 10 अक्टूबर 2025 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बोलिदारों को 6 नवंबर तक नीलामी से संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी करनी थी।गुरुवार 7 नवंबर को लॉटरी प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें पहले बरभौना घाट की लॉटरी बिलासपुर के सिद्धार्थ पांडे के नाम निकली, वहीं बायासी घाट की लॉटरी दुर्गेश सिंह के नाम रही।इसके बाद बचे हुए तीन घाटों- कंचनपुर, लेबड़ा और पूसल्दा- की नीलामी प्रक्रिया MSTC (A Promoter and Transparent Service) के वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण रोक दी गई।मिली जानकारी अनुसार बचे हुए तीनों घाटों की नीलामी सोमवार को रखी गई है