जन्मदिन बना सेवा का संदेश:NSS शिविर में 35 बच्चों को मिला ट्रैकसूट

 

नशा मुक्त समाज के लिए युवाओं का संकल्प,उपाध्यक्ष चौधरी अमित त्रिपाठी ने किया ट्रैकसूट वितरण

घरघोड़ा।डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय, घरघोड़ा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत ग्राम कोटरीमाल में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना रहा।शिविर का मुख्य थीम “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” रखा गया, जिसके अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा जनजागरूकता, संवाद और सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश दिया गया। युवाओं ने नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज निर्माण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर घरघोड़ा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। संयोगवश, जिस दिन शिविर आयोजित हुआ, उसी दिन उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी का जन्मदिन भी था, जिसे उन्होंने सेवा दिवस के रूप में मनाया।ठंड के मौसम को देखते हुए अमित त्रिपाठी ने शिविर में उपस्थित 35 जरूरतमंद बच्चों को ट्रैकसूट वितरित किए। इस मानवीय पहल से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी और वातावरण भावुक व प्रेरणादायक बन गया।बच्चों की खुशी ने उपाध्यक्ष के जन्मदिन को और भी खास बना दिया। यह पहल न केवल सामाजिक संवेदना का उदाहरण बनी, बल्कि युवाओं को सेवा और सहयोग की प्रेरणा भी दे गई। शिविर के माध्यम से समाज को यह संदेश मिला कि सेवा से बड़ा कोई उत्सव नहीं होता।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, प्रताप राठिया ( सरपंच कोठरीमाल ),सविच गजानन बेहरा व ग्रामीण मौजूद रहे