2009 के पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज कर रचा कीर्तिमान
रायगढ़। झारखंड के बरही विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव ने शानदार जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस के अरूण साव को 45293 मतों से पराजित कर इस विधानसभा सीट पर भाजपा को 2009 के बाद पहली बार जीत दिलाई। बरही विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। रायगढ़ जिला भाजपा महामंत्री अरूणधर दीवान भी इस जीत से खासे उत्साहित हैं। उन्हें इस विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने चुनाव कार्य करने दायित्व सौंपा था।
वे इस विधानसभा क्षेत्र में एक महीने से अधिक दिन तक चुनाव में जुटे रहे। बताया जाता है कि रायगढ़ जिला भाजपा महामंत्री श्री दीवान ने करीब 35 दिनों में 64 पंचायत क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में बेहतरीन कार्य किया। अलग अलग जगह पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक कर रणनीति बनाई, प्रत्पयाशी के में सभाएं की। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ अथक परिश्रम का यह परिणाम हुआ कि वर्ष 2009के बाद इस बार के चुनाव में भाजपा को इस सीट से शानदार जीत मिली, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को 45293 मतों से पराजित कर भाजपा ने जहां एक नया कीर्तिमान रचा। वहीं कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। रायगढ़ के जिला भाजपा महामंत्री अरूणधर दीवान ने भाजपा की शानदार जीत पर बरही विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास की सराहना करते हुए कहा है कि यह क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा था, उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन किया।





