घरघोड़ा: चोटीगुड़ा में खूनी वारदात, अधेड़ की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के चोटीगुड़ा में एक बार फिर खूनी वारदात कि घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बस्ती सराईजोखा में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति की डंडे से मारकर निर्मम हत्या कर शव को तालाब के पास फेंक दिया गया।सुबह जब ग्रामीणों ने खून से लथपथ लाश देखी तो इलाके में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान राजराम राठिया (उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी चोटीगुड़ा) के रूप में की जा रही है। प्रारंभिक आशंका के मुताबिक हत्या की यह घटना 26 नवंबर की रात करीब 8 बजे के आसपास हुई होगी।ग्रामीणों का कहना है कि पूरा मामला चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के सिर और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, वही मृतक का आंख भी बाहर आ गई है गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत होना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों का कहना है कि पूरा मामला चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के सिर और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, वही मृतक का आंख भी बाहर आ गई है गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत होना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।घरघोड़ा पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध आरोपी दिलकुमार राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल गॉव मे दहशत का माहौल ब्याप्त है। पुलिस कि जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।