आम्रपाली वनांचल सिटी के ईडब्ल्यूएस आवास में रहने वाले जगबंधु उर्फ जग्गू ने दुर्ग-पुरी इंटरसिटी के बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। गोंदिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसकी लाश को बाथरूम से निकाला और पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिवार को सौंप दिया। इधर, जग्गू के परिवार वाले उस युवती को जग्गू की मौत का जिम्मेदार ठहराने लगे, जिससे जग्गू प्यार करता था। परिवार वालों ने अपने घर के सामने ही शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। इस पर जामुल टीआई कपिलदेव पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ।जानकारी के अनुसार जगबंधु उर्फ जग्गू (25) बीते 22 नवंबर को अपने भाई के साथ एक बारात में सेक्टर-6 गया था।
News Update
-
मनरेगा बचाओ के मुद्दे पर गूंजी युवा आवाज
-
घरघोड़ा:पुराने सिपाही को नई जिम्मेदारी: गुरुनाम सिंह बने घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष
-
आस्था पर हमला पड़ा भारी: बाबा सत्यनारायण पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, SSP के निर्देश पर रातों-रात कार्रवाई
-
घरघोड़ा में बेखौफ चोरों का आतंक! बीजेपी पार्षद के घर से ट्रैक्टर चोरी, CCTV में कैद:पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे गंभीर सवाल
-
घरघोड़ा में रफ्तार का कहर: हाईवा–माजदा आमने-सामने भिड़ंत, बारात से लौट रहे ड्राइवर की मौके पर मौत





