सोमवार की देर शाम से ही जिलेभर में पुलिस ने व्यापक जांच अभियान शुरू किया,घरघोड़ा मे भी पुलिस द्वारा चौक चौराहा में चेकिंग की गई.. जिले भर मे नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर मोटर चेकप्वाइंट स्थापित कर वाहनों की सघन जांच की गई। रातभर चले इस अभियान में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों की गहन जांच की।

पुलिसकर्मियों ने गुजरने वाले वाहनों के नंबर, चालकों की पहचान, वाहन दस्तावेजों और परिवहन की जा रही वस्तुओं की जांच करते हुए संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।कई स्थानों पर पुलिस ने रैंडम चेकिंग के साथ सर्चिंग अभियान भी चलाया। यह पूरी कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
संदिग्ध परिस्थितियों की यहां दे सकते हैं सूचना
पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल साझा करें। इसके लिए लोग सीधे नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और हर शिकायत पर त्वरित व ठोस कार्रवाई की जाएगी।
इंटेलिजेंस की टीम रख रही है नजर
इंटेलिजेंस रायपुर की टीम पूरे प्रदेश में नजर रखी हुई है। प्रदेश के सभी जिलों के एसपी से लगातार मीटिंग लेकर जानकारी ली जा रही हैं। वहीं सुरक्षा के उपायों को लेकर उन्हें निर्देश भी दिया जा रहा है। इंटेलिजेंस के निर्देश पर ही रायगढ़ सहित अन्य जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
जिले की सीमाओं और मुख्य मार्गों पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधि को रोका जा सके। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि रात्री गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकप्वाइंट लगाए जाएं।::दिव्यांग पटेल एसपी रायगढ़





