रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में दो लोगों ने मिलकर मुखबिरी के शक पर डायल 112 के चालक की जमकर पिटाई कर दी…छाल पुलिस ने इस मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कूड़ेकेला में रहने वाला सचिन कुमार राठौर छाल थाना क्षेत्र में डायल 112 का चालक है रविवार की रात 8 बजे तरेकेला में रहने वाला छोटू पठान सचिन को अपने बाइक में बिठाकर हाई स्कूल चौक पर ले गया जहा उसका साथी मदन पटेल पहले से उपस्थित था!! दोनों ने मिलकर मुखबिरी के शक पर सचिन के साथ गाली गलौज मारपीट की पुलिस से शिकायत के बाद छोटू पठान व मदन पटेल के विरुद्ध थाने मे अपराध दर्ज कर लिया गया है
News Update
-
घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार
-
कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, मांड नदी से अवैध रेत खनन पर शिकंजा
-
घरघोड़ा पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पत्थलगांव में दबिश देकर किया गिरफ्तार
-
रायगढ़ में अटैचमेंट से बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था,82 स्कूलों में एक ही शिक्षक, 183 में अतिरिक्त स्टाफ
-
पत्नी, ससुर और साले पर 22 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, घरघोड़ा पुलिस ने दर्ज किया केस





