गौरेला-पेंड्रा -मारवाही जिले में शराब के नशे में बुआ के बेटे ने 10 साल के बच्चे से अननेचुरल सेक्स किया। फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को निर्माणाधीन मकान में साड़ी से फंदा बनाकर लटका दिया। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी बुआ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम अर्जुन (25) है। पेशे से मजदूर है और कोरबा के पसान ब्लॉक में रहता है। वह अक्सर अपने मामा के घर आता-जाता रहता था। वारदात वाले दिन भी वह शराब पीकर पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह बच्चे के साथ घूमने निकला।
इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। अर्जुन ने बच्चे को पीट दिया। बच्चा बेहोश हो गया। अचेत अव्यवस्था का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे अननेचुरल सेक्स किया था। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से पोर्न वीडियो मिले थे। इसी आधार पर मामले का खुलासा हुआ।
दरअसल, 2 नवंबर को 10 वर्षीय बच्चे का शव निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका हुआ मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि बच्चे की मौत आत्महत्या से नहीं, बल्कि हत्या के कारण हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच तेज की।
टीम ने ग्रामीणों से घर-घर जाकर पूछताछ की। पुलिस को बुआ के बेटे अर्जुन पर शक गहराया। उसे हिरासत में लिया गया। मोबाइक चेक किया गया। इस दौरान अननेचुरल सेक्स से रिलेटेड कई वीडियो मिले। जब सख्ती से पूछताछ किया गया तो उसने जुर्म स्वीकार किया।
DSP दीपक मिश्रा ने बताया कि संदेह के आधार पर बुआ के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने सारी सच्चाई बताई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।कोर्ट में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।





