महुआ शराब को लेकर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी। जहां आरोपियों को पकड़कर पुलिस थाना ला रही थी, तो उनके परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्कामुक्की की। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को पुसौर पुलिस की टीम एनटीपीसी लारा कोल गेट के पास पहुंची थी। तभी सूचना मिली कि ग्राम बोड़ाझरिया में गांड़ाराम और उसका बेटा देवानंद बंजारा घर के पीछे अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की कर हैं।
ऐसे में पुलिस की टीम वहां पहुंची, तो उन्हें गांड़ाराम 74 साल और उसका बेटा देवानंद बंजारा 46 साल टीपीएस मोपेड के साथ मिले। पास मोपेड में थैला में रखे 60 पाउच महुआ शराब औरजरिकेन में 5 लीटर महुआ शराब मिला। जिसे पुलिस ने मोपेड समेत जब्त कर लिया।
इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ला रहे थे, तभी उसके परिजन सुशीला बंजारा और खगेश्वर बंजारा वहां पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगे।पुलिस ने जब उन्हें समझाईश दी तो आरोपियों को थाना लाने से रोकने के लिए विवाद करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की करने लगे
आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और उन्हें समझाईश दी, तब पुलिस आरोपी गांड़ाराम व देवानंद को गिरफ्तार कर थाना ले आयी।मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ 34(2)-LCG, 59-LCG,132-BNS, 221-BNS, 296- BNS, 3 ( 5 ) – BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।





