संसद घेराव में शामिल हुए रायगढ़ जिले के NSUI नेता

 

शिक्षा और रोजगार जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व मे प्रदेश प्रभारी आकाश चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के आह्वान पर रायगढ़ ज़िले से एनएसयूआई नेताओ ने ज़िला ग्रामीण अध्यक्ष सत्पुरुष महर्षि के नेतृत्व में संसद भवन का घेराव किया जिन्हे दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ग्रामीण सत्पुरुष महर्षि रायगढ़ व उनके सभी साथी शामिल थे 

ज़िला उपाध्यक्ष एनएसयूआई आदित्य दासे ने बताया कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार बढ़ती बेरोजगारी, विद्यार्थियों की शिक्षा के ऊपर तो कोई बात नहीं करती है। केवल जुमलेबाजी की सरकार है। देश का छात्र अब जाग चुका है। अब जुमलेबाजी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार हैं। केंद्र सरकार से सड़क से लेकर संसद तक की लड़ाईके लिए तैयार है।

एनएसयूआई ने बेरोजगारी भर्ती में देरी और शिक्षा के बजट में कटौती जैसे मुद्दों पर कार्रवाई की मांग को लेकर संसद मार्च निकला था भाजपा सरकार ने शिक्षा के बजट में कटौती की है जिसका छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है मोदी सरकार शिक्षा और छात्रों के खिलाफ है भाजपा सरकार देश के शिक्षा स्तर को गिराने और रोज़गार को खत्म करने का प्रयास कर रही है जिसके खिलाफ एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया

 ज़िला उपाध्यक्ष आदित्य दासे, ज़िला महासचिव साहिल बंजारे, रजनीकांत तिवारी , चितरंजन साव, सोनू, गौरव , आदित्य, ..समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थेl