घरघोड़ा ब्लॉक के ग्राम चोटीगुड़ा में 24 नवंबर को एक बड़ा राजनीतिक और धार्मिक आयोजन देखने को मिलेगा। गिरिराज श्री जगन्नाथ श्रीजन सेवा समिति द्वारा आयोजित मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं वार्षिकोत्सव में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दो शीर्ष नेता:पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम 21 नवंबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक चलेगा, जबकि 24 नवंबर को भव्य मेले का आयोजन रखा गया है, जिसमें दोनों नेताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया है।
ग्राम चोटीगुड़ा और आसपास के क्षेत्रों में नेताओं के स्वागत की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल पर इंतज़ामों को लेकर प्रशासन और समिति सक्रिय है।
दोनों नेताओं का संभावित रूट (आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार)
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का रूट
सुबह 9:00 बजे – रायपुर (देवेंद्र नगर) से सड़क मार्ग से चोटीगुड़ा, घरघोड़ा (जिला–रायगढ़) के लिए प्रस्थान
दोपहर 12:00 बजे – चोटीगुड़ा पहुंचकर मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं वार्षिकोत्सव में शामिल
दोपहर 3:00 बजे – चोटीगुड़ा से रायपुर वापसी के लिए प्रस्थान
शाम 6:00 बजे – रायपुर आगमन
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का रूट
सुबह 11:00 बजे – अंबिकापुर से लैलूंगा के लिए प्रस्थान
दोपहर 1:00 बजे – लैलूंगा पहुंचकर भोजन व अल्प विश्राम
दोपहर 2:00 बजे – लैलूंगा से चोटीगुड़ा के लिए प्रस्थान
शाम 4:00 बजे – चोटीगुड़ा पहुंचकर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित
शाम 4:25 बजे – चोटीगुड़ा से घरघोड़ा के लिए प्रस्थान
शाम 5:00 बजे – घरघोड़ा में कार्यक्रम
शाम 5:30 बजे – घरघोड़ा से लैलूंगा के लिए प्रस्थान
रात 8:00 बजे – अंबिकापुर वापसी का निर्धारित समय
दोनों नेताओं की उपस्थिति से 24 नवंबर को चोटीगुड़ा का माहौल उत्साहपूर्ण रहने वाला है। ग्रामीण, श्रद्धालु और कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं।





