रायगढ़:बिजली विभाग का लाइनमैन बाइक समेत पुल से नीचे गिरा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बिजली विभाग का लाइनमैन बाइक समेत पुल से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।रात में काम से वापस घर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। घटना छाल थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती खरसिया निवासी ईश्वर शरणbपांडे (45) बिजली विभाग के एडू फिटर में लाइनमैन के पद पर पदस्थ था। हर दिन की तरह वो रविवार को अपनी बाइक से काम पर गया था। रात में काम खत्म कर बाइक से घर की ओर निकला था।इसी दौरान पुराने पुल पर रेलिंग नहीं होने से वो बेकाबू होकर बाइक समेत पुल के नीचे गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट आई। घटना के बाद जब आसपास के लोगों को जानकारी हुई, तो मामले की सूचना बिजली विभाग और पुलिस को दी।