रायगढ़ में आज शाम एनएसयूआई युनिवर्सिटी प्रेसिडेंट ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की चेतावनी देने लगा। छात्र नेता व अन्य छात्रों को विरोध था कि साल भर से एक बार भी कॉलेज की लायब्रेरी नहीं खुली है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को पढ़ने में काफी समस्याएं हो रही है।गुरूवार की शाम को एसएसयूआई युनिवर्सिटी प्रेसिडेंट साकिब अनवर व चैथे सेमेस्टर के छात्र कॉलेज की लायब्रेरी नहीं खुलने का विरोध करने लगे। प्राचार्य कक्ष में जमीन पर बैठ गए और उनका कहना था कि साल भर से कॉलेज की लायब्रेरी नहीं खुली है। ऐसे में प्रथम वर्ष व अन्य वर्षों के छात्र-छात्राएं आखिर अपनी पढ़ाई कैसे करे। काफी देर तक विरोध करने के बाद भी जब कॉलेज प्रबंधन की ओर से संतुष्ठी पूर्वक जवाब नहीं मिला, तो छात्र नेता एनएसयूआई युनिवर्सिटी प्रेसिडेंट साकिब ने कॉलेज प्राचार्य को चेतावनी दी कि अगर आधे घंटे के भीतर संतुष्ठी पूर्वक जवाब नहीं दिया गया, तो वे खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा लेंगे। इसके बाद उसने कॉलेज परिसर में खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, लेकिन कॉलेज प्राचार्य ने पांच सदस्यों की कमेटी बनाकर कल लायब्रेरी खुलने का आश्वसन दिया, तब कहीं जाकर उन्होंने अपना विरोध समाप्त किया।
News Update
-
मनरेगा बचाओ के मुद्दे पर गूंजी युवा आवाज
-
घरघोड़ा:पुराने सिपाही को नई जिम्मेदारी: गुरुनाम सिंह बने घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष
-
आस्था पर हमला पड़ा भारी: बाबा सत्यनारायण पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, SSP के निर्देश पर रातों-रात कार्रवाई
-
घरघोड़ा में बेखौफ चोरों का आतंक! बीजेपी पार्षद के घर से ट्रैक्टर चोरी, CCTV में कैद:पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे गंभीर सवाल
-
घरघोड़ा में रफ्तार का कहर: हाईवा–माजदा आमने-सामने भिड़ंत, बारात से लौट रहे ड्राइवर की मौके पर मौत





