लैलूंगा मे दिन दहाड़े लूट…

 

चलती बाइक से 70 हजार की लूट! बैंक से पैसा निकालकर लौट रहे किसान को बनाया निशाना

लैलूंगा। लैलूंगा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने चलती बाइक से किसान का बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 70 हजार रुपए नगद और जमीन के जरूरी कागजात रखे हुए थे।

जानकारी के अनुसार, मुकडेगा निवासी अर्जुन दास महंत अपेक्स बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लैलूंगा बैरियर के पास पीछे से आए दो युवकों ने अचानक चलती बाइक से उनका बैग छीन लिया और तेज रफ्तार से भाग निकले।घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल लैलूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।