घरघोड़ा:बाइक से अनियंत्रित होकर गिरा युवक, मौके पर मौत

घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। छाल के ग्राम चंद्रशेखरपुर निवासी बनवारी लाल बुधवार को अपने ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से बांसमुड़ा गया था।शाम के समय वापस घर आ रहा था कि नवापारा टेण्डा के पास वह अपनी बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।