जिले में आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। बीते 5 महीनों में 243 सड़क हादसे हुए हैं जिसमें 141 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं 243 लोग घायल हुए हैं। अधिकांश हादसे या तो ओवर स्पीड के कारण हो रहे या फिर ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह से हुए हैं।
हालांकि यातायात विभाग लगातार ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रहा है लेकिन इसके बाद भी हादसे कम नहीं हो रहे हैं। पिछले महीने राज्य शासन ने बढ़ते हादसों को देखते हुए राहगीर पुरस्कार और कैशलेश योजना की शुरूआत की है। इसके तहत हॉस्पिटल में एक सप्ताह तक निशुल्क इलाज करा सकते हैं।
वर्ष 2024 में 30.16 प्रतिशत के हिसाब से 362 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई थी। इस बार बीते 5 महीनों में 141 लोगों की मौत हादसों में हो चुकी है। हालाकि पिछले साल की तुलना में इस बार 1.92 प्रतिशत कम हुई है। यातायात पुलिस ने सड़क हादसे रोकने सुरक्षित आवाजाही के लिए तीन 16 ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुधारात्मक कार्रवाई भी की है।सड़क हादसों में कमी लाने हो रही कार्रवाई ^ सड़क हादसे में 141 लोगों की मौत बीते 5 महीने में हुई जो पिछले साल से कम है।
हादसों को कम करने लगातार ओवर स्पीड और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई हो रही है। हर दिन अलग-अलग थानों में कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा हाइवे पेट्रोलिंग टीम भी गश्त कर रही है।
-उत्तम प्रताप सिंह, ट्रैफिक डीएसपी





