दो चोरों से 49 मोबाइल और एक बाइक जब्त

 

 

रघुनाथपाली पुलिस ने रविवार को चोरी के संदेह पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवक से चोरी के 49 मोबाइल फोन व एक बाइक जब्त की है। पुलिस को लगातार चोरी की सूचना मिल रही थी। इसे लेकर रघुनाथपाली पुलिस जांच में जुटी थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी आफताब आलम को पकड़ लिया। उसने नुआगांव, लाठीकटा इलाके से चोरी करना स्वीकार किया। वहीं मोबाइल खरीदने वाले महाफूज आलम को लाठीकटा मार्केट से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के 49 मोबाइल फोन और एक बजाज प्लेटिना बाइक जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि क्षेत्र में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है।