रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला बदस्तूर जारी है।शनिवार की रात हुए हादसे के बाद आज फिर हुंकराडिपा चौक से महज 200 मीटर की दूरी पर दर्दनाक घटना हुई है।पैदल चल रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया है, भारी वाहन के पहियों में दबकर बुजुर्ग का दोनों पैर पूरी तरह से जख्मी हो गया है, जिसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना हुंकराडिपा-मिलुपारा रोड में ओपी जिंदल स्कूल के पास शाम करीबन 5:30 हुई है। तमनार पुलिस मौके पर मौजूद है।मिली जानकारी के अनुसार, घायल अधेड़ सराई टोला का रहने वाला श्याम लाल चौहान है। जो आसपास के गांव में जाकर लोगों से भिक्षा मांग करअपना जीवन चल रहा था। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति थक्ककर पेड़ के नीचे बैठा हुआ था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया आक्रोशित ग्रामीणों ने फिर किया चक्का जाम : क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार की रात को हुए हादसे में युवक की मौत के बाद 18 घंटे तक चक्का जाम रहा। काफी मान मन्नवल के बाद परिजन माने थे, लेकिन आज फिर हादसा होने से लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा फिर चक्का जाम कर दिया गया है।जिससे गाड़ियों के पहिए थम गए हैं।
News Update
-
घरघोड़ा में सौहार्द की मिसाल: अम्बेडकर जयंती पर मुस्लिम युवाओं ने किया स्वागत
-
महिला पर लोहे के हसिया से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
-
हाथियों की लगातार मौत पर युवा कांग्रेस का आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
-
घरघोड़ा में गैस बुकिंग ठप, सर्वर खराबी से लोग परेशान… एजेंसी से बैरंग लौट रहे उपभोक्ता
-
घरघोड़ा:नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार





