रायगढ़ एक ओर जहां पटवारी संघ गिरदावरी के बदलते नियम को लेकर विरोध करने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर रेंजर्स एसोसिएशन अपनी दो सूत्रीय लंबित मांग को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी में है। खरीफ गिरदावरी वर्ष 2026-2027 के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन फसल एंटी की समय सीमा निर्धारित की गई थी। प्रदेश के सभी पटवारी 17 अगस्त से गिरदावरी कार्य प्रारंभ कर डीएससी एवं ऑनलाइन एंट्री कर रहे थे, किंतु 18 सितंबर को बिना किसी पूर्व सूचना के इस कार्य में परिवर्तन कर पटवारी पहचान पत्र से ऑनलाइन फसल एंटी बंद कर दी गई। इसके बाद पीवी एप से फसल गिरदावरी करने का निर्देश जारी किया गया है, जिसे पटवारी संघअनुचित बता रहा है। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, वर्तमान डीसीएस का नक्शा तीन वर्ष पुराना है और तकनीकी खामियों के कारणलाखों विभाजित नक्शों को एप में शामिल नहीं किया गया है। खेतों मेंफसल लगी होने और पानी भराव की स्थिति के कारण प्रत्येक खेत के चारों कोनों में जाकर एप में फोटो लेने में भी समस्या आ रही है। पटवारी संघ ने ज्ञापन सौंपकर इस कार्य का विरोध किया है और धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
News Update
-
AI से करियर तक… घरघोड़ा के युवाओं के लिए खास मौका, 9 अक्टूबर को AiiT कॉलेज में सेमिनार
-
स्कूटी चुराई, फिर उसी से निकले बाइक चोरी करने… पुलिस ने रास्ते में धर दबोचा, 3 लाख के 4 वाहन बरामद
-
“मेन रोड पर हाथियों का कब्जा! समारुमा जंगल में 50 हाथियों ने रोका रास्ता, 3 KM तक लगी गाड़ियों की कतार”
-
रिकॉर्ड में डिलीवरी, असल में शून्य: रायगढ़ गैस एजेंसी का बड़ा स्कैम उजागर
-
काले पन्नी से ढका पिकअप बना शक की वजह, तलाशी ली तो अंदर मिले 13 गौवंश





