रायगढ़:राजश्री लवर चोर! शटर उठाकर 50 हजार नकद संग 200 पैकेट गुटखा उड़ा ले गए

रायगढ़:राजश्री लवर चोर! शटर उठाकर 50 हजार नकद संग 200 पैकेट गुटखा उड़ा ले गए

 

रायगढ़। शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बार सिविल लाइन इलाके में चोरों ने अपनी पसंद का सामान चुना। दीपक जनरल स्टोर का शटर ऊपर उठाकर घुसे और गल्ले से करीब 50 हजार रुपये नकद के साथ राजश्री गुटखा के 200 पैकेट (कीमत करीब 25 हजार) समेत कुल 75 हजार रुपये का माल लेकर फरार हो गए।

 

दुकान संचालक दीपक कालीबाड़ी (निवासी कच्ची खोली सिंधी कॉलोनी) ने बताया कि 26 सितंबर को सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने दुकान खोली थी। दिनभर कामकाज के बाद रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर गल्ले में करीब 50 हजार रुपये नकद (विभिन्न मूल्यवर्ग के नोट और सिक्के) रखकर घर चले गए। अगले दिन 27 सितंबर सुबह करीब 9:30 बजे जब दुकान पहुंचे तो शटर क्षतिग्रस्त मिला। अज्ञात चोर ने शटर को ऊपर उठाकर अंदर घुसकर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया था।

 

जांच में पता चला कि गल्ले से 50 हजार नकद और राजश्री गुटखा के 200 पैकेट गायब हैं। दुकानदार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना घटनास्थल की जांच के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने में जुटा है।