रायगढ़ में रोजगार के लिए अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन
रायगढ़। जिला के रायकेरा में ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। एनटीपीसी तिलाईपाली कोल माईंस के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। जमीन अधिग्रहण के बाद प्रभावित गांव के ग्रामीणों रोजगार नहीं दिया गया। ऐसे में अब प्रभावित गांव के ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।घरघोड़ा ब्लॉक के करीब 8 गांव के लोग एनटीपीसी कोल माईस से प्रभावित हैं। गांव की जमीन माईस में जाने के बाद यहां कंपनी में नौकरी देने का आश्वसन दिया गया। यहां कोयला खनन का काम शुरू हो गया, लेकिन प्रभावित गांव के कई कंपनी में नौकरी के लिए जगह खाली नहीं होने की बात कही जाती है, लेकिन वहां दूसरे राज्यों के लोगों को नौकरी दिया जा रहा है। जिसके कारण प्रभावित लोग काफी नाराज हैं। बताया जा रहा है कि कोल माइंस में रायकेरा, साल्हेपाली, नयारामपुर, नयाडीह, सुदुरमीड़ा, बिच्छीनारा, तिलाईपाली, चोटीगुड़ा गांव का भूमि अधिग्रहण किया गया था।
गुरुवार को रखी गई है बैठक
प्रदर्शनकारी योगेश नगेशिया ने बताया कि अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। करीब 150 लोग इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।बेरोजगारों को अब तक रोजगार नहीं दिया गया। इससे परेशान दूसरे राज्यों के लोगों को दी जा रही नौकरी मंगलवार को तहसीलदार, थाना प्रभारी होकर अब ग्रामीण रायकेरा चौक पर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि रोजगार व वनोपज से होने वाले लाभ का मुआवजा दिया जाए।
आंदोलनरत ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी में प्रभावित ग्रामों के बेरोजगार युवाओं के द्वारा नौकरी की मांग करने पर अधिकारियों से चर्चा हुई है। ऐसे में गुरूवार को हाई स्कूल मैदान में एक बैठक रखा गया है। जिसमें सहमति नहीं बनती है तो लगातार आंदोलन जारी रहेगा।





