प्रशासन और ग्रामीणों की बैठक में नहीं बनी सहमति,सातवें दिन प्रदर्शन जारी!!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रायकेरा चौक पर ग्रामीण एनटीपीसी
के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को कंपनी के अधिकारियों
के साथ बैठक हुई, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने पर प्रभावित गांव के
ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है।ग्रामीणों ने बताया कि, आज दोपहर एनटीपीसी कंपनी के अधिकारियों, एसडीएम, पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बैठक हुई। जिसमें उनकी मांगों को सुना गया। ग्रामीणों ने बताया कि मांग है कि प्रभावित गांव के शिक्षित बेरोजगारों को कंपनी में नौकरी दी जाए और भूमि अधिग्रहण के बाद तेंदू पत्ते से होने वाले मुनाफे का मुआवजा दिया जाए।

इस बैठक में कंपनी अधिकारियों ने वनोपज का मुआवजा देने का नियम नहीं होने की बात कही और रोजगार के लिए कहा कि,एनटीपीसी में अभी कोई जगह नहीं है। सभी के फार्म कंपनी में जमा रखेंगे। 2025 में जब कंपनी में नया सेट शुरू होगा, तो उसमें नौकरी दी जाएगी। ऐसे में ग्रामीणों के बीच सहमति नहीं बनी और ग्रामीण वापस रायकेरा चौक पर पहुंचकर अपना आंदोलन जारी रखा।

इस मामले में घरघोड़ा एसडीएम रमेश मार ने बताया कि ग्रामीण के साथ कंपनियों के अधिकारियों की बैठक हुई, लेकिन उनके बीच सहमति नहीं बनी!! ग्रामीणों ने दो मांग रखी है इसमें रोजगार व वन उपज से मिलने वाले लाभ का मुआवजा!!