नगर पंचायत घरघोड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने भारत रत्न अटल के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद राधेश्याम राठिया ने अटल चौक परिसर का भूमिपूजन भी किया।सांसद राधे श्याम राठिया ने घरघोड़ा को अपनी कर्मभूमि बताते हुए यहां के विकास कार्यों में अपनी पूर्ण सहभागिता की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और दोनों हाथ खोलकर संसाधन व धनराशि उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने घरघोड़ा में मंगल भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ राशि स्वीकृत कराने के लिए प्रयास करने की बात कही।नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने नगर विकास के लिए प्रथम बार में 5 करोड़ की राशि दिए जाने पर सांसद राठिया का आभार व्यक्त किया। नगर विकास की दिशा में हुए कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर सीएमओ निलेश केरकेट्टा ने विस्तार से जानकारी दी।अन्य अतिथियों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शकील अहमद, जिला महामंत्री अरुणधर दीवान, जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार पंडा, तहसीलदार मनोज गुप्ता, नायब तहसीलदार एसआर पैंकरा, शिव शर्मा, विजय शिशु सिन्हा, राजेंद्र ठाकुर,सहनुराम पैकरा, डॉ. राजेश पटेल, नीरज शर्मा, पूनम चौहान,श्याम भोजवानी, गौरीशंकर गुप्ता, मनमोहन सिंह राजपूत, विजय, रितेश शर्मा, विजय डनसेना, समयनाथ मांझी, रंजीत कनौजिया, सुनील जोल्हे, अम्बिका सोनवानी, विकास केशरवानी,सोनू सिदार, पिंगल बघेल, अमरदीप, संतोषी महंत, राधेश्याम व अन्य उपस्थिति रहे
News Update
-
AI से करियर तक… घरघोड़ा के युवाओं के लिए खास मौका, 9 अक्टूबर को AiiT कॉलेज में सेमिनार
-
स्कूटी चुराई, फिर उसी से निकले बाइक चोरी करने… पुलिस ने रास्ते में धर दबोचा, 3 लाख के 4 वाहन बरामद
-
“मेन रोड पर हाथियों का कब्जा! समारुमा जंगल में 50 हाथियों ने रोका रास्ता, 3 KM तक लगी गाड़ियों की कतार”
-
रिकॉर्ड में डिलीवरी, असल में शून्य: रायगढ़ गैस एजेंसी का बड़ा स्कैम उजागर
-
काले पन्नी से ढका पिकअप बना शक की वजह, तलाशी ली तो अंदर मिले 13 गौवंश





