प्राथमिक शाला केरा खोल में कलेक्टर के निर्देशन पर सुपोषण कार्यक्रम चल रहा है। इसके अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सदस्य रोहिणी बसंत राठिया के सहयोग से न्योता भोज कराया गया। रोहिणी ने अपनी पुत्री टीसा राठिया के जन्मदिन पर प्राथमिक शाला केरा खोल के बच्चों व शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को अच्छे पकवान के साथ भोजन कराकर संपन्न कराया। प्रधानपाठक चन्द्रमणी चौहान द्वारा जिला पंचायत सदस्य से प्राथमिक शाला केराखोल में पेयजल की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया गया।इसका तत्काल निराकरण करते हुए सदस्य ने एक वाटर फिल्टर प्राथमिक शाला केराखोल को प्रदान किया। जिला पंचायत सदस्य द्वारा न्यौता भोज देने की प्रशंसा ग्रामीणों ने की। शाला प्रबंधन समिति समिति ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धीर साय राठिया, उप सरपंच रामप्रसाद राठिया, ललिता राठिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व प्रधान पाठक चंद्रमणि चौहान, सहायक शिक्षक कुलभूषण राठिया की मुख्य भागीदारी रही।
News Update
-
AI से करियर तक… घरघोड़ा के युवाओं के लिए खास मौका, 9 अक्टूबर को AiiT कॉलेज में सेमिनार
-
स्कूटी चुराई, फिर उसी से निकले बाइक चोरी करने… पुलिस ने रास्ते में धर दबोचा, 3 लाख के 4 वाहन बरामद
-
“मेन रोड पर हाथियों का कब्जा! समारुमा जंगल में 50 हाथियों ने रोका रास्ता, 3 KM तक लगी गाड़ियों की कतार”
-
रिकॉर्ड में डिलीवरी, असल में शून्य: रायगढ़ गैस एजेंसी का बड़ा स्कैम उजागर
-
काले पन्नी से ढका पिकअप बना शक की वजह, तलाशी ली तो अंदर मिले 13 गौवंश





