घरघोड़ा में ‘ऑटो’ की धूम, चुनावी माहौल गरमाया

सिल्लू चौधरी का जोरदार अभियान, गली-गली गूंज रहा नारा – “पूरे 5 साल, सिल्लू चौधरी के साथ”

घरघोड़ा। नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह चौधरी (सिल्लू) ने ऑटो छाप चुनाव चिन्ह मिलते ही पूरे शहर में धूम मचा दी है। घरघोड़ा की सड़कों पर ऑटो की लंबी कतारें और उनके समर्थकों का जोश देख ऐसा लग रहा है मानो पूरा शहर ही “ऑटोमय” हो गया हो।

सिल्लू चौधरी गरीब और मध्यम वर्ग के चहेते नेता माने जाते हैं, और इस चुनाव में यही तबका निर्णायक भूमिका में है। हर गली-मोहल्ले में चौधरी का प्रचार अभियान जोरों पर है। वे ऑटो पर सवार होकर नगरवासियों से आशीर्वाद मांग रहे हैं और उनकी इस शैली ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया है।

“पूरे 5 साल, ऑटो की रफ्तार नहीं होगी धीमी”

सिल्लू चौधरी का यह चुनावी नारा – “पूरे 5 साल, सिल्लू चौधरी के साथ” – तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। वे जनता को यह भरोसा दिला रहे हैं कि अगर उन्हें अवसर मिला, तो घरघोड़ा में विकास की गाड़ी बिना रुके दौड़ेगी। उनके समर्थक पूरे जोश के साथ प्रचार कर रहे हैं और शहर के हर कोने में ऑटो छाप को जिताने की अपील कर रहे हैं।

गरीबों और मध्यम वर्ग की पहली पसंद ?

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो घरघोड़ा के चुनावों में गरीब और मध्यम वर्ग का वोट हमेशा निर्णायक होता है, और यही तबका सिल्लू चौधरी के पक्ष में मजबूती से खड़ा नजर आ रहा है। उनका पिछला कार्यकाल, जनता से गहरा जुड़ाव और बिना किसी दल के दबाव के स्वतंत्र फैसले लेने की क्षमता – ये सभी बातें उनके पक्ष में माहौल बना रही हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या घरघोड़ा की जनता ‘ऑटो’ की रफ्तार को अपनी वोट की ताकत देती है, या विरोधी दल इस चुनावी गाड़ी को रोकने में सफल होते हैं?