रायगढ़:जिला पंचायत क्षेत्र क्र• 12 (तमनार-2) से डीडीसी पद के प्रत्याशी बंशीधर चौधरी जो अब तक अपने दृढ़ संकल्प और समर्पण से क्षेत्र में पहचान बना चुके हैं, उनके जनसम्पर्क अभियान को हर ओर से अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। वे अपने समर्पण से जनता के दिलों में जगह बना चुके हैं, और उनकी नेतृत्व क्षमता का लोहा हर वर्ग और समुदाय मान रहा है।उनके द्वारा किए गए सामुदायिक कार्य, जैसे स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा संबंधी पहल, और युवा सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं ने उन्हें आम जनता के बीच एक सशक्त नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है।

बंशीधर के प्रयासों से क्षेत्र में एक नई आशा का संचार हुआ है और जनता के बीच उनके प्रति विश्वास और समर्थन तेजी से बढ़ा है। क्षेत्र के लोगों में चौधरी के प्रति विश्वास बढ़ा है। कही न कही बंशीधर चौधरी के दो पत्ती छाप लोगों कि जुबान पर आना चौधरी कि मजबूत जनाधार को दर्शाता है
बंशीधर चौधरी को क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ स्थानीय कार्यकर्त्ताओ और स्थानीय मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है





