घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रेम नगर के भेंड्रा निवासी श्वेता राठिया (40) चारभांठा के माध्यमिक शाला में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। उसने करीब एक साल पहले प्रेम नगर में अपना घर बनाया था। श्वेता राठिया 22 मई को घर में ताला बंद कर अपने परिवार के साथ घूमने के लिए हैदराबाद गई थी।शुक्रवार की रात में अपने घर पहुंची, तो उसने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर से दरवाजा बंद है। तब श्वेता अपने परिजनों के साथ पीछे के तरफ से जाकर देखा तो घर के पीछे का दरवाजा खुला था। अंदर सामान बिखरा था और अलमारी का दरवाजा खुला था। स्टोर रूम का भी ताला टूटा था जांच करने पर पता चला कि, घर में रखे टीवी, चांदी का पायल,चांदी का कटोरी और 20 हजार कैश के साथ ही 52 हजार का सामान अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गया। शनिवार को उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
News Update
-
घरघोड़ा में सौहार्द की मिसाल: अम्बेडकर जयंती पर मुस्लिम युवाओं ने किया स्वागत
-
महिला पर लोहे के हसिया से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
-
हाथियों की लगातार मौत पर युवा कांग्रेस का आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
-
घरघोड़ा में गैस बुकिंग ठप, सर्वर खराबी से लोग परेशान… एजेंसी से बैरंग लौट रहे उपभोक्ता
-
घरघोड़ा:नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार





