छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में फिर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके 2 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम महापल्ली का रहने वाला सुशील राठिया 16 साल शनिवार की रात में करीब 9 बजे अपने मित्र हेमंत भुईंया व किशोर राठिया के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से रायगढ़ आ रहा था।तभी पंडरीपानी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त टक्कर मार दिया।
इससे तीनों बाइक से दूर छिटककर फेंका गए। घटना को अंजाम देकर दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया।वहीं जब आसपास के लोगों ने घटना को देखा, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई और किसी तरह घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद सुशील राठिया को मृत घोषित कर दिया।
ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
वहीं उसके दोनों साथी हेमंत व किशोर को ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों को सिर, जबड़ा व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट पहुंची है। घटना के बाद पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सड़क पर रोशनी नहीं
गांव के लोगो ने बताया कि पहाड़ मंदिर के आगे महापल्ली रोड पर बिजली की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इस रोड पर अंधेरा होता है।जिसके कारण कई बार सड़क दुर्घटना घटित हो चुकी है। इससे पहले सड़क किनारे खड़ी डंफर से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो चुकी है।





