घरघोड़ा में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस चौकि में ध्वजारोहण, देशभक्ति के जयकारों से गूंजा माहौल

 

15 अगस्त 2025,घरघोड़ा – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरघोड़ा थाने में प्रतिवर्ष की भांति शुक्रवार सुबह ध्वजारोहण कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

थाने मे आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कुमार गौरव थाना प्रभरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।पुलिस बल द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान के साथ उपस्थित पुलिसकर्मियों और जनसमूह के बीच ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज उठे।

इस अवसर पर थाना प्रभारी द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों सहित और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 इसी कड़ी में जिले के सभी थाना और चौकियों में भी थानाध्यक्षों ने ध्वजारोहण कर परंपरा का निर्वहन किया और देशप्रेम की भावना को प्रबल किया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिन्होंने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश पूरे जोश के साथ दिया।