बिना ग्रामसभा अनुमति के जनसुनवाई पर विवाद: ग्रामीणों का ऐलान, कंपनी आई तो होगा उग्र आंदोलन
रायगढ़। मां मंगला कंपनी द्वारा प्रस्तावित औद्योगिक प्लांट की जनसुनवाई नवंबर माह की 19 तारीख को माहौल गरम हो सकता है ।जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचेंगे ग्रामीण उनका कहना है कि कंपनी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।और कंपनी आने से उनके खेत,जंगल,जलस्रोत और पर्यावरण पर भारी असर पड़ेगा।
जनसुनवाई स्थल पर जैसे ही अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों ने प्रोजेक्ट का ब्यौरा पढ़ना शुरू करेंगे, ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हमारी जमीन, हमारा हक और हमें नौकरी मिलनी चाहिए
गांव के बुजुर्गों ने आरोप लगाया कि बिना ग्रामसभा की अनुमति और बिना पर्यावरणीय व संतुलन का अध्ययन किए कंपनी को मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,जो पूरी तरह अनुचित है।जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारी,पर्यावरण विभाग के प्रतिनिधि और कंपनी प्रबंधन के लोग मौजूद रहकर जबरदस्ती जनसुनवाई करवा कर सफल करेंगे पर हमारे द्वारा इस बार हमारी बात नहीं सुनी गई तो इसके जिम्मेदार होगे जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन !
ग्रामीणों ने कहा कि वे पहले से ही प्रदूषण और धूल से परेशान हैं, अब एक और फैक्ट्री का विस्तार होने वाला है ।कई गांवों के किसान, महिलाएं और युवाओं ने प्लांट के विरोध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया है।ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि ग्रामीणों ने साफ कहा कि अगर कंपनी जबरन प्लांट का विस्तार करने की कोशिश करती है, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।





