रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में इंडियन गैस एजेंसी में सर्वर खराबी के कारण गैस बुकिंग की प्रक्रिया ठप हो गई है। इसके चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग नहीं हो पाने की वजह से गैस डिस्ट्रीब्यूटर उपभोक्ताओं को सिलेंडर देने में असमर्थ हैं, जिससे कई लोग एजेंसी से बैरंग लौटने को मजबूर हो रहे हैं।गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां उपभोक्ता बुकिंग होने का इंतजार करते नजर आए।
मुख्य बिंदु:
• सर्वर खराबी के कारण इंडियन गैस एजेंसी में बुकिंग प्रक्रिया ठप
• बुकिंग नहीं होने से डिस्ट्रीब्यूटर सिलेंडर देने में असमर्थ
• गैस पर्याप्त मात्रा में होने के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा सिलेंडर
• एजेंसी केबाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें, कई लोग बैरंग लौटे
• लोग मोबाइल, ऑनलाइन व अन्य माध्यमों से बुकिंग की कोशिश कर रहे, लेकिन सर्वर में समस्या
तहसीलदार ने किया निरीक्षण
मामले को लेकर घरघोड़ा तहसीलदार ने गैस गोदाम और एजेंसी पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आने वाले दिनों में स्थानीय प्रतिष्ठानों में कमर्शियल गैस की जगह घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन द्वारा इस संबंध में निगरानी बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।





