CMO घरघोड़ा से नाराज पार्षद घेरेंगे नगर पंचायत

 

घरघोड़ा नगर पंचायत का पार्षद घेराव करते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन की वजह पार्षद सीएमओ की मनमानी को बता रहे हैं। पार्षदों का आरोप है कि सीएमओ का व्यवहार आम जनता व जनप्रतिनिधियों के प्रति खराब रहता है।सीएमओ इंजीनियर मुख्यालय में कम रहते हैं। वही सीएमओ की सह पर इंजीनियर द्वारा पार्षदों द्वारा दिए गए कार्यों का प्राक्कलन भी तैयार नहीं किया जाता। वित्तीय वर्ष 2023-24 2024-25 अध्यक्ष,एल्डरमैन, पार्षद निधि से बची राशियों की अनुशंसा अनुरूप कार्य कराया जाए। प्लेसमेंट ठेका की निविदा जारी नहीं हुई। इससे प्लेसमेंट कर्मचारियों का पीएफ जमा भी नहीं हो पा रहा है। घरघोड़ा की सबसे पुराना बगमुद्दा तालाब कीसफाई नहीं हो रही। वहीं इस तालाब का अस्तित्व खतरे में है। तालाब में नाली टेंडर साल भर से ऊपर हो चुका कार्य नहीं किया जा रहा है। ऐसे पूर्व में किया जा चुका है प्रदर्शन नगर पंचायत घरघोड़ा में पिछले दिनों पार्षदों द्वारा कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया गया था। पार्षदों का आरोप है कि इससे नाराज होकर सीएमओ दुर्भावना पूर्ण कार्य कर रहे हैं।इसकी शिकायत करते हुए लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग बिलासपुर, कलेक्टर, संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन विकास विभाग बिलासपुर,थाना प्रभारी घरघोड़ा, कार्यालय नगर पंचायत घरघोडा को भी प्रेषित की गई है।यत मे उक्त कार्य का टेंडर रस्त कर दोबारा टेंडर कराया जाए। 14-15 वित्त के निर्माण कार्यों का वर्क ऑर्डर कराया जाए, पुराना नगर कार्यालय में जारी हुए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण की द्वितीय निविदा तत्काल जारी किया जाए। परिषद की सामान्य सभा की बैठक के लिए अध्यक्ष व पार्षदों के दिए गए एजेंडे अनुरूप बैठक के लिए भी पत्र सौंपा गया है।