ड्यूटी के दौरान फायरिंग: RPF जवान ने प्रधान आरक्षक PK मिश्रा को मारी गोली, मौके पर मौत 

रायगढ़ में आरपीएफ पोस्ट के भीतर ड्यूटी के दौरान हुए विवाद में एक आरपीएफ जवान ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक पर गोली चला दी। गोली लगने से प्रधान आरक्षक पीके मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाला जवान के एस लादेर बताया जा रहा है। यह घटना तड़के करीब 4 बजे की है। घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरूbकर दी है। फिलहाल, हत्या के कारणों और विवाद की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।