संदिग्ध हालत में लाश बरामद, घरघोड़ा पुलिस जाँच में जुटी

घरघोड़ा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत बरपाली के जोबा तालाब के पास करमवती राठिया के खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है मृतक कि पहचान विनोद कुमार राठिया पिता मोती लाल उम्र 42 वर्ष निवासी बरपाली के रूप में हुई है प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक विनोद राठिया कल घरघोड़ा आया हुआ था रात में जब घर वापस नहीं आया तो परिजन सुबह ढूंढने निकले थे।जब परिजन ढूंढ़ते हुए जोबा तालाब के पास विनोद कि लाश मिली। लाश मिलने कि सुचना ग्राम पंचायत सरपंच राम कृष्ण राठिया को दी गई। सरपंच के साथ परिजन घरघोड़ा थाना आकर घटना कि सुचना दी। परिजनों कि सुचना पर पुलिस आगे कि कार्यवाई में जुट गई है।