घरघोड़ा | किसान को खाद के लिए भटकना न पड़े और कालाबाजारी करने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।ये बाते घरघोड़ा एसडीएम ने समितियों का निरीक्षण के दौरान कही।किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने घरघोड़ा और तमनार क्षेत्र में खाद आपूर्ति की व्यवस्था की जांच की। निरीक्षण के दौरान शुभम ट्रेडर्स और महामाया ट्रेडर्स जैसे निजी दुकानों में स्टॉक और बिक्री की स्थिति देखी। दुकानदारों को चेताया कि काला बाजारी या कृत्रिम संकट पैदा करने पर सख्त कार्रवाई होगी। शासकीय गोदाम घरघोड़ा और नवापारा टेंडा वितरण केंद्र का भी जायजा लिया।
समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो। इसके बाद सभागार भवन में मंडी प्रबंधकों,फर्टिलाइजर निरीक्षकों और कृषि अधिकारियों की बैठक ली।भंडारण, आपूर्ति और वितरण की पारदर्शिता पर जोर दिया।निरीक्षण में तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, फर्टिलाइजर निरीक्षक उदित नारायण नगाइच, कृषि विभाग के एसईडीओ दुबराज पैकरा और एसईडीओ तमनार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।





