रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त को किया जाएगा। इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और ध्वजारोहण करेंगे।कार्यक्रम के दौरान सांसद राठिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। जिले में इस दिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झांकियों और परेड का आयोजन भी किया जाएगा। प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।





