घरघोड़ा बस स्टैंड की स्थिति कुछ अच्छी नहीं है। नगर पंचायत द्वारा नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए लगभग 3 करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि वर्ष 1984 से संचालित पुराने बस स्टैंड की स्थिति अब जर्जर हो चुकी है। नए बस स्टैंड के निर्माण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और नगर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।नए बस स्टैंड में प्रतीक्षालय, पेयजल, पार्किंग और शौचालय जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे घरघोड़ा नगर का स्वरूप और विकास दोनों में नई चमक आएगी।





