घरघोड़ा नगर में निकाय चुनाव का महासंग्राम आरंभ हो चुका है, और इस बार त्रिकोणी मुकाबला में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। खासकर जब से सुनील ठाकुर ने चुनावी मैदान में कदम रखा है, तब से घरघोड़ा का माहौल ही बदल गया है।बीजेपी की ओर से प्रत्याशी बने सुनील ठाकुर ने अपनी चुनावी प्रचार की शुरुआत जोरदार तरीके से की है। वह हर घर में समर्थन जुटाने के लिए पहुंच रही हैं। मतदाताओं का मिजाज देखकर यह लगता है कि इस बार वे सुनील ठाकुर को ही मौका देने का मन बना रहे हैं। सुनील ठाकुर की शिक्षा और युवा सोच, दोनों ही मतदाताओं को आकर्षित कर रहे हैं।रविवार को सुनील ठाकुर के समर्थन में ढोल नगाड़ों के साथ एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में नगर वासी शामिल हुए। रैली का रास्ता बैगन डोकरी मंदिर से शुरू होकर नगर के वार्ड 2,15,5,4,3,7 होते हुए बीजेपी कार्यालय तक गया। इस रैली में हर किसी ने सुनील को अपना आशीर्वाद दिया और उनके पक्ष में समर्थन जताया।

रविवार को बीजेपी प्रत्याशी सुनील ठाकुर ने ढोल-नगाड़ों के साथ एक भव्य रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। बैगन डोकरी मंदिर से होते हुए वार्ड 3 निचे पारा पहुंची, जहां भाजपा प्रत्याशी ने बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति को माल्यार्पण कर वार्ड में प्रचार की शुरुआत की और वार्ड वासियों से जीत का आशीर्वाद लिया! सुनील ठाकुर के समर्थन में घरघोड़ा बीजेपी के वरिष्ठ एवं दिग्गज नेता भी प्रचार अभियान में सक्रिय हो गए हैं। रैली में नरेश पांडा, जनेश्वर मिश्रा,शकील अहमद, राजेश पटेल, रितेश शर्मा, श्याम भोजवानी,राजेंद्र ठाकुर, राजेश बेहरा समेत कई अनुभवी नेता शामिल हुए।वार्ड वासियों ने भाजपा प्रत्याशी को माला पहनाकर सम्मान किया और उन्हें चुनावी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
कुछ तस्वीरें









