शिक्षा, ईमानदारी और सेवा भावी नेता पर जनता ने जताया भरोसा
घरघोड़ा। नगर पंचायत चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सिंह ठाकुर ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उमड़ी हजारों की भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि घरघोड़ा की जनता ने भाजपा और उसके विकास के एजेंडे पर अपनी मोहर लगा दी है। रैली में हर वर्ग के लोगों की भागीदारी, जोश और उत्साह ने इस चुनाव में भाजपा की जीत लगभग तय कर दी है।

सांसद राधेश्याम राठिया, जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान, जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, जिला मंत्री जनेश्वर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने भाजपा के संगठित नेतृत्व को प्रदर्शित किया।

सुनील ठाकुर: विकास और सेवा का चेहरा
सुनील ठाकुर घरघोड़ा के लिए एक ऐसा चेहरा हैं, जिनकी छवि शिक्षा, ईमानदारी और सेवा भाव का प्रतीक है। एक अधिवक्ता और समाजसेवी के रूप में उनकी पहचान हर वर्ग में है। उनकी बेदाग छवि और मिलनसार स्वभाव ने उन्हें घरघोड़ा के नागरिकों के दिलों में विशेष स्थान दिलाया है।
अपने संबोधन में सुनील ठाकुर ने कहा,“यह चुनाव केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आपके सपनों को पूरा करने का संकल्प है। आपके सहयोग से मैं घरघोड़ा को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। आपकी उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरा उद्देश्य है।”
उनकी सरलता और हर वर्ग के साथ सीधा संवाद उन्हें बाकी प्रत्याशियों से अलग बनाता है। जनता के साथ उनकी गहरी जुड़ाव और हर समय मदद के लिए तत्पर रहने का जज्बा इस चुनाव में उन्हें सबसे मजबूत दावेदार बनाता है।
जनसैलाब ने दिखाया जनता का विश्वास
नामांकन के दौरान जो जनसैलाब उमड़ा, उसने यह साफ कर दिया कि घरघोड़ा की जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया है। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने भाजपा के नारों और उत्साह से माहौल को चुनावी जश्न में बदल दिया। हर ओर “भाजपा जिंदाबाद” और “सुनील ठाकुर जिंदाबाद” के नारों ने यह साबित कर दिया कि जनता बदलाव चाहती है।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने अपने समर्थन से यह संदेश दिया कि उन्हें अब विकास, ईमानदारी और समर्पण चाहिए, जो केवल सुनील ठाकुर और भाजपा के नेतृत्व में संभव है।
जिलाध्यक्ष अरुण दीवान ने कहा कि सुनील सिंह ठाकुर एक ऐसा नाम।है जो शिक्षित, समर्पित और हर वर्ग से जुड़ा हुआ है। उनके नेतृत्व में घरघोड़ा का हर नागरिक विकास का हिस्सा बनेगा। जनता का यह समर्थन बताता है कि घरघोड़ा ने अपनी जीत का फैसला पहले ही कर लिया है।”
भाजपा की संगठित ताकत का प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के सभी 15 पार्षद प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सांसद राधेश्याम राठिया ने इस दौरान कहा,
“यह केवल नामांकन नहीं, बल्कि घरघोड़ा के विकास और भविष्य के निर्माण की शुरुआत है। भाजपा की एकजुटता और जनता का विश्वास यह दिखाता है कि घरघोड़ा को नई दिशा देने का समय आ गया है। विकास के लिए नगर को पैसे की कमी नही होने दी जाएगी”
घरघोड़ा के भविष्य को नई दिशा देने तैयार बीजेपी !!
जनता का उत्साह और भाजपा के मजबूत संगठन ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस बार चुनाव परिणाम केवल औपचारिकता है। सुनील ठाकुर के प्रति जनता का विश्वास, उनकी लोकप्रियता और उनकी विकास की सोच ने उन्हें चुनाव का सबसे मजबूत दावेदार बना दिया है।
यह चुनाव केवल नेतृत्व का चुनाव नहीं, बल्कि घरघोड़ा के भविष्य को नई दिशा देने का अवसर है। जनता का समर्थन और भाजपा की प्रतिबद्धता यह साबित करती है कि घरघोड़ा अब विकास, समृद्धि और बदलाव के पथ पर अग्रसर है।





