घरघोड़ा:11वीं कक्षा के विद्यार्थी की जहर खाने से मौत, जांच शुरू

 

 11 वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला ग्राम पूरी का है। पुलिस को मृतक के भाई जीलकुमार मांझी ने बताया कि उसका भाई रवि मांझी (17 साल) 4 मई को गांव के एक लड़की के साथ घूमने के लिए रायपुर गया था।राजधानी में दोनों घूमने के बाद वापस लौटे थे।जिसके बाद 19 मई को रवि ने नवापाली में कीटनाशक का सेवन कर लिया। जानकारी के बाद उसे पीएचसी में उपचार कराने के बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बयान में नाबालिग बेटे की प्रेम प्रसंग के कारण नोकझोंक होने से आत्म हत्या करने की बात कहीं जा रही है।