सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा पड़ा महंगा,छाल तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई..आरोपी जेल भेजा गया

छाल। छाल थाना क्षेत्र के कुड़ेकेला स्थित मर्यादित सेवा सहकारी समिति की उप मंडी पोंडी छाल की भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने वाले आरोपी पर अब प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

तहसीलदार लोमेश मिरी के निर्देश पर राजस्व व पुलिस अमले ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी नीलाम्बर सिदार पिता मोतीराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गौरतलब है कि आरोपी पर मंडी मैदान की बाड़ तोड़कर सरकारी भूमि पर कब्जा करनेvका आरोप लगा था। इस मामले में समिति प्रबंधन और सरपंच ने तत्काल शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी।तहसीलदार लोमेश मिरी ने जांच के बाद थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद यह कड़ी कार्रवाई की गई।वहीं ग्रामीणों और सरपंच ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि ‘अब किसी को भी सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने की हिम्मत नहीं होगी । ‘फिलहाल क्षेत्र में प्रशासन की इस तत्परता की चर्चा जोरों पर है।