बहुचर्चित भारतमाला परियोजना में मुआवजा राशि घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। 29 अक्टूबर को ब्यूरो की टीम ने एक महिला सहित तीन पटवारियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में तत्कालीन पटवारी दिनेश पटेल (नायकबांधा), लेखराम देवांगन (टोकरो) और बसंती घृतलहरे (भेलवाडीह) शामिल हैं। इन पर मुआवजा राशि के वितरण में अनियमितता और हेराफेरी के आरोप हैं।ईओडब्ल्यू ने बताया कि यह कार्रवाई ब्यूरो में दर्ज अपराध के तहत की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने भूमि अधिग्रहण और मुआवजा प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों में हेराफेरी कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया।फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है। ईओडब्ल्यू की टीम ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
News Update
-
AI से करियर तक… घरघोड़ा के युवाओं के लिए खास मौका, 9 अक्टूबर को AiiT कॉलेज में सेमिनार
-
स्कूटी चुराई, फिर उसी से निकले बाइक चोरी करने… पुलिस ने रास्ते में धर दबोचा, 3 लाख के 4 वाहन बरामद
-
“मेन रोड पर हाथियों का कब्जा! समारुमा जंगल में 50 हाथियों ने रोका रास्ता, 3 KM तक लगी गाड़ियों की कतार”
-
रिकॉर्ड में डिलीवरी, असल में शून्य: रायगढ़ गैस एजेंसी का बड़ा स्कैम उजागर
-
काले पन्नी से ढका पिकअप बना शक की वजह, तलाशी ली तो अंदर मिले 13 गौवंश





