तराईमाल स्थित NRVS कंपनी में आज सुबह एक भीषण फर्नेस ब्लास्ट (Furnace Blast) की घटना सामने आई है। हादसा इतना तेज़ था कि पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल व निजी नर्सिंग होम्स में भर्ती कराया गया है।फिलहाल घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। कंपनी प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, वहीं सुरक्षा कर्मियों ने फर्नेस एरिया को पूरी तरह सील कर दिया है ताकि दोबारा विस्फोट की आशंका को रोका जा सके।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब फर्नेस में अचानक प्रेशर बढ़ गया और मोल्टन मेटल (Molten Metal) बाहर फेंकते हुए तेज़ धमाके के साथ फट गया। कई कर्मचारी उस समय शिफ्ट में कार्यरत थे, जिनमें से कुछ ब्लास्ट की चपेट में आ गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है वहीं, स्थानीय लोग कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और मजदूर सुरक्षा को लेकर नाराज़गी व्यक्त कर रहे हैं।
News Update
-
घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार
-
कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, मांड नदी से अवैध रेत खनन पर शिकंजा
-
घरघोड़ा पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पत्थलगांव में दबिश देकर किया गिरफ्तार
-
रायगढ़ में अटैचमेंट से बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था,82 स्कूलों में एक ही शिक्षक, 183 में अतिरिक्त स्टाफ
-
पत्नी, ससुर और साले पर 22 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, घरघोड़ा पुलिस ने दर्ज किया केस





