छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार घायल हुआ है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक छोटे रेगड़ा का रहने वाला जलिधंर एक्का(23 साल) रविवार की दोपहर को तेज रफ्तार स्कॉर्पियों चलाते हुए लाम्हीदरहा की ओर आ रहा था। तभी आमापाल चौक के पास सामने से जा रहे बाइक सवार युवक (40 साल) को टक्कर मार दी।बाइक सवार दूर जाकर गिर गया और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गई। घटना में बाइक सवार के पैर में चोट पहुंची।घटना के बाद आसपास के लोग काफी संख्या में जमा हो गए और ग्रामीणों ने किसी तरह घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
News Update
-
SECL जामपाली खदान में कथित चौबे यूनियन की अवैध लाइन के कारण लगा जाम, SP भी हुए परेशान
-
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
-
रफ्तार का कहर: रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर स्कूटी सवार नवविवाहिता सुनीता की मौत, 4 घंटे चक्काजाम
-
“घरघोड़ा में चोर बेखौफ, पुलिस बेबस! एक सप्ताह में 7 दुकानों में चोरी का दावा, कई मामलों में FIR तक नहीं”
-
महेंद्र चौधरी को घेरने की कोशिश उलटी पड़ी! संघ की आड़ में कथित वसूली पर प्रशासन सख्त,चौबे को FIR की चेतावनी





